फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
political
मीरा साहिब में भाजपा की आरएस पुरा इकाई की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी।
मीरां साहिब। भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से मंगलवार को गांव कुल्लियां में कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें पार्टी द्वारा कोरोना के दौरान लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ अगले कार्यक्रमों चर्चा की गई। जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि कोरोना के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा कर अपना फर्ज निभाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों में मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराए जाने के साथ उन्हें इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा तथा जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता ने भी विचार रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कार्यकर्ताओं ने नागरिकों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रवक्ता राजीव गुप्ता, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर चंद, बृजेश्वर सिंह राणा, दलीप कुमार, तरसेम सिंह, आकाश चोपड़ा, कश्मीरा सिंह, प्रवीण कुमारी, मीता शर्मा, अशोक वर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed