फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

श्रीनगर मेयर पद के लिए भाजपा जोड़तोड़ में जुटी

विज्ञापन
political
श्रीनगर। नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। पिछले काफी दिनों से इसक लिए प्रयासरत भाजपा नगर निगम में कमल खिलाने को अपनी प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देख रही है। इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की सीधी नजर है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पूर्व डिप्टी मेयर शेख इमरान को भाजपा इस पद के लिए आगे कर सकती है। मेयर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में जुनैद अजीम मट्टू के फेल हो जाने के बाद अब वह पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए हर जतन कर रही है। नगर निगम सदन में चूंकि भाजपा पार्षदों की संख्या कम है। इस वजह से उसे निर्दलियों का आसरा है। वह नेकां, कांग्रेस व पीपुल्स कांफ्रेंस खेमे में भी सेंधमारी की कोशिशों में जुटी हुई है। फिलहाल किसी भी दल ने अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा शेख इमरान को भगवा खेमे का उम्मीदवार बना सकती है। गत महीने 10 जून को श्रीनगर पहुंचे राम माधव ने भी शेख इमरान के साथ अलग से बैठक की थी। इसके बाद ही अविश्वास प्रस्ताव की पृष्ठभूमि तैयार हुई। शेख इमरान के साथ कांग्रेस के कई पार्षदों के भी होने की बात सामने आ रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले 26 दिसंबर 2019 को भी मट्टू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन वे अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन

पहले दिन किसी ने नहीं लिया पर्चा
नगर निगम प्रशासन ने मेयर पद के चुनाव के लिए 14 जुलाई की तिथि तय की है। इसके लिए पहले दिन किसी भी सदस्य ने पर्चा नहीं लिया। शुक्रवार को नामांकन पत्र लेने की आखिरी तारीख है। 11 जुलाई तक नामांकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed