फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी का संविधान तय, घोषणा इसी महीने

विज्ञापन
political
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस से नाराज पूर्व एमएलए तथा एमएलसी की नई पार्टी अपनी पार्टी का संविधान तय कर लिया गया है। इस पार्टी की विधिवत घोषणा इसी महीने होगी। खासकर दूसरे सप्ताह तक संभव है। श्रीनगर में नई पार्टी का एलान किया जाएगा। पार्टी की घोषणा के बाद इसके नेता दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के दुख-दर्द को उनके समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

पीडीपी के पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में नई पार्टी के गठन की कवायद शुरू हुई थी। इसके तहत पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के रवैये से नाराज लोगों के कुनबे को सबसे पहले जुटाया गया। बाद में इस कारवां में नेकां और फिर कांग्रेस के नेता जुड़े। ज्यादातर कश्मीर के नेताओं ने इस नए सियासी पार्टी को हाथों हाथ लिया, लेकिन जम्मू में भी जड़ें मजबूत करने की कोशिशें जारी रहीं। इस बीच पुंछ से पीडीपी के पूर्व विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया। उनके भी अपनी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अल्ताफ इन दिनों दिल्ली में हैं। उनके तीन मार्च को जम्मू आने की संभावना है। कहा जा रहा है कि उनके लौटते ही पार्टी से जुड़े नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद पार्टी के एलान की तिथि और जगह तय कर ली जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सब कुछ सामान्य रहा तो पार्टी दूसरे सप्ताह तक अस्तित्व में आ जाएगी।
विज्ञापन

अपनी पार्टी में नए तथा पुराने चेहरे होंगे
पार्टी खड़ी करने में जुटे अल्ताफ बुखारी का कहना है कि इस पार्टी में पुरानों के साथ-साथ नए चेहरे भी होंगे। ब्यूरोक्रेट्स व कारोबारी तबके के लोग भी आगे आएंगे। सभी आम लोग होंगे, जो लोगों की खिदमत करने तथा प्रदेश की खुशहाली व अमन की इच्छा रखते होंगे। सूत्रों का कहना है कि पीडीपी के कद्दावर नेता मुजफ्फर हुसैन बेग से भी बातचीत चुकी है। वे भी साथ आने पर लगभग सहमत हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक उस्मान मजीद भी इस पार्टी का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्टी का नाम तय कर लिया गया है। अपनी पार्टी होगा नाम। इसके संविधान का अंतिम प्रारूप प्राप्त हो गया है। जल्द ही नई पार्टी का एलान श्रीनगर में किया जाएगा। इसके बाद केंद्र के समक्ष जम्मू-कश्मीर के लोगों को आ रही परेशानियों को रखा जाएगा। प्रधानमंत्री से मिलकर आग्रह किया जाएगा कि राज्य का दर्जा दोबारा से बहाल हो। साथ ही लोगों को रोजगार व जमीन की गारंटी मिले। -अल्ताफ बुखारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed