फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

परिसीमन रिपोर्ट एक टेलरमेड की तरह : आजाद

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन रिपोर्ट एक टेलरमेड की तरह है, जिसे अपने ढंग से स्वरूप दिया गया है। हम इस रिपोर्ट से शुरू से ही संतुष्ट नहीं है। इसमें बुनियादी आधार को शामिल नहीं किया गया है। देश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। आजाद ने शनिवार को शहीदी चौक जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आजाद दो दिन के जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

जम्मू में धार्मिक स्थलों में लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध पर आजाद ने कहा कि देश में 150 साल पुराने इतिहास में पूर्ण आजादी के साथ हिंदू मुसलमान एक साथ रहे हैं। ऐसे फैसले समाज में दरार पैदा करने की सहिष्णुता की विचारधारा है। एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान के विचार को मजबूत करने की जरूरत है। हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई और अन्य एक दूसरे को स्वीकार करते हैं और यही भारत है। कश्मीरी पंडित सहित अन्य वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सरकार को सुरक्षा देने के लिए अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। पर्यटकों के आने से कश्मीर में स्थिति को सामान्य संकेत के रूप में नहीं देखा जा सकता है। देशभर में 45 से 47 डिग्री तक तापमान के चले जाने से पर्यटक जम्मू कश्मीर का रुख कर रहे हैं और यह मौसम की देन है। कश्मीरी पंडित आदि जो भी हिट लिस्ट में हैं उनकी सुरक्षा और दूसरी मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हमें उन्हें मौत के सामने छोड़ना नहीं चाहिए। मन और दिल बदलने से मंदिर मस्जिद सब टिके रहेंगे। नफरत की राजनीतिक देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा समाज में धार्मिक भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दिया। राजीव गांधी ने देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था में नई क्रांति लाई। आज भारत आईटी और कंप्यूटर के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी है। पार्टी कैडर से सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए मजबूती से काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

---------.
पटनीटॉप में कांग्रेस का दो दिवसीय शिविर 1 से
प्रदेश कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और रोडमैप बनाने के लिए 1 और 2 जून को पटनीटॉप में समान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने बताया कि शिविर में गुलाम नबी आजाद को आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनाव के लिए एकजुटता का संदेश
लंबे अरसे बाद प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में शनिवार को गुलाम नबी आजाद और प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर एक मंच पर दिखे। इससे पहले दोनों धड़ों में गुटबाजी सुर्खियों में रही है। आजाद गुट के समर्थक पार्टी हाई कमान से उन्हें विधानसभा चुनाव में मुख्य चेहरा बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों से आजाद गुट के समर्थक नदारद रहे हैं, लेकिन शनिवार को आजाद और मीर गुट के समर्थक एक साथ दिखे। इसे सत्ता पक्ष में आगामी चुनाव के लिए एकजुटता का संकेत भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed