फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

मां की शक्ति कम होने के राहुल के बयान पर बवाल

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की शक्ति कम होने के बयान पर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी राहुल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनका बयान घोर आपत्तिजनक है। किसी को भी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बयान देने से पहले लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

राहुल और कांग्रेस को हिंदू धर्म और देशभक्ति का ज्ञान नहीं
राहुल को हिंदू धर्म, रीति-रिवाजों और देशभक्ति का भी ज्ञान नहीं। मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की अलौकिक शक्ति कभी कम नहीं हो सकती। फिरोज गांधी के पोते राहुल गांधी को इसका क्षणिक भर भी ज्ञान होता तो वह रैली में इस तरह के शब्दों को नहीं कहते। हिंदू धर्म और जप, तप, मंत्र कैैसे समझ सकते हैं। वह केवल वही बोलते हैं जो कांग्रेस में उनके सलाहकार उन्हें बोलने के लिए कहते हैं।-रवींद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन

करोड़ों हिंदुओं की आस्था को पहुंचाया नुकसान
माता की पिंडिंयों को सिंबल कहकर राहुल ने करोड़ों हिंदुओं व माता के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाया है। माता की शक्ति कम होने की बात उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। जब ज्ञान नहीं है तो करोड़ों की आस्था को ठेस पहुंचाने की जुर्रत नहीं करनी चाहिए थी। अपने वैष्णो देवी यात्रा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की है। कांग्रेसी झंडे लेकर यात्रा करना और कांग्रेस के नारे लगाना इतिहास में पहली बार हुआ है।- शामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा-डिमोनेटाइजेशन को मां की शक्ति से जोड़ना घोर आपत्तिजनक
मां वैष्णो देवी करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। किसी भी सियासी शख्स को कभी भी ऐसे मामले में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे लोगों की आस्था को ठेस को पहुंचे। मनरेगा व डिमोनेटाइजेशन को राहुल गांधी द्वारा देवी मां की शक्ति के साथ जोड़ना घोर आपत्तिजनक है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा है। करोड़ों लोगों की मां वैष्णो देवी के प्रति अटूट श्रद्धा है। -देवेंद्र सिंह राणा, संभागीय अध्यक्ष-नेशनल कांफ्रेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed