फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

आरएस पुरा की बैठक भाजपा के लिए खतरे की घंटी, पार्टी नेतृत्व गंभीर

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। आरएस पुरा में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर पार्टी के खिलाफ आक्रोश ने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के भगवा ब्रिगेड के सपने के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू न चलने की बात सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व तथा आरएसएस की चिंताएं बढ़ी हैं। कहा जा रहा है कि यह रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भी पहुंची है। शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में कद्दावर नेता की तलाश कर रहा है जो चुनावी वैतरणी को पार लगा सके। इसके लिए पार्टी के बाहर के लोगों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरएस पुरा की बैठक को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। अब तक पार्टी का मानना रहा है कि केंद्र की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई व्यक्तित्व जम्मू-कश्मीर में सत्ता की राह आसान कर देगा, लेकिन बुद्धिजीवियों ने मोदी लहर को नकारते हुए जनता की परेशानियों की लाइन लगा दी। कहा गया कि आम जनता भाजपा के फैसलों से काफी दुखी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर तथा खाद्य सामग्रियों की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। इसने आम लोगों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। बैठक में बार्डर इलाके के विकास के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों, बंकर निर्माण, आरक्षण की दलीलें भी काम न आईं। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार तक फीडबैक पहुंचाने की दुहाई देकर किसी प्रकार मामले को शांत करने की कोशिश की।
विज्ञापन

कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच जाने की हिदायत
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास जम्मू में पार्टी की नीतियों को लेकर उपजे आक्रोश की रिपोर्ट किसी माध्यम से पहुंची है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मामले की पूरी जानकारी ली है। साथ ही नेताओं को कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की हिदायत दी है। साथ ही व्यापक पैमाने पर केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा है ताकि जनता में बन रही नकारात्मक छवि पर परदा डाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed