{"_id":"611043068ebc3ef4500fa54c","slug":"political-jammu-news-jammu-city-news-jmu241186293","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जम्मू के हित में एकजुटता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जम्मू के हित में एकजुटता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने लोगों से अपील की है कि वह जम्मू संभाग के हित में दलगत राजनीति, क्षेत्र व जाति से ऊपर उठकर एकजुट हों। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के पौनीचक में रविवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही बेहतर जम्मू बन सकता है। इससे जम्मू-कश्मीर मजबूत होगा और हमारा देश भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। नागरिक समाज, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक-धार्मिक संगठनों तथा बुद्धिजीवियों को मिलकर जम्मू के राजनीतिक सशक्तीकरण का रोडमैप तैयार करना चाहिए। इसके लिए एक आवाज समय की जरूरत है। कहा कि जम्मू के हित के एजेंडे में राजनीतिक विचारधाराओं का टकराव कतई नहीं होना चाहिए। कहा कि युवाओं की इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर नेकां के ओबीसी एससी सेल के अध्यक्ष बाबू रामपाल ने सामाजिक सौहार्द की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे ही भेदभाव खत्म हो सकेगा। जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह जंवाल, नंद लाल, विरेंद्र लखोत्रा, योगराज, रछपाल, बब्बी आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार नेकां में शामिल हुए।