{"_id":"6105b4eb8ebc3e092c6226e8","slug":"political-jammu-news-jammu-city-news-jmu240637216","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के हितों की रक्षा का संकल्प, इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के हितों की रक्षा का संकल्प, इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेकां की विजयपुर में हुई रैली में एक बार फिर जम्मू के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कहा गया कि सबको न्याय तथा किसी के साथ भेदभाव नहीं ही लोकतंत्र की खुशबू है। जम्मू संभाग के नेताओं ने हुंकार भरी कि इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विजयपुर के स्वांखा में हुई रैली में संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा तथा पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने शपथ ली कि जम्मू संभाग के मान-सम्मान तथा हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी। जम्मू संभाग का भी समान रूप से सशक्तीकरण होना चाहिए। जम्मू का हित कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है जो लोगों के अधिकारों के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता। विकास तथा निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी ही सुशासन का आधार नहीं है, बल्कि वह धरातल पर दिखना भी चाहिए। यह किसी भी संभाग में नहीं झलकना चाहिए कि उसके साथ भेदभाव हो रहा है। कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू के लोगों में भेदभाव की शिकायतें रही हैं खासकर विकास तथा रोजगार के क्षेत्र में। जनता ऐसे लोगों को कतई माफ नहीं करेगी जो जम्मू के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने राज्य का दर्जा बहाली की मांग करते हुए कहा कि महाराजा गुलाब सिंह के राज्य को कम नहीं आंका जाना चाहिए। इस दौरान रतन लाल गुप्ता, बाबू राम पाल, शेख बशीर अहमद समेत अन्य उपस्थित थे।