{"_id":"6019bc618ebc3e2081611189","slug":"political-jammu-news-ddc-election-jammu-city-news-jmu2282687135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री को हराने वाले टोनी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री को हराने वाले टोनी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने की तैयारी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिले में भाजपा ने डीडीसी अध्यक्ष पद के लिए भलवाल से निर्वाचित भारत भूषण और उपाध्यक्ष के लिए खौड़ निर्वाचन क्षेत्र से सूरज सिंह के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी के पास स्पष्ट बहुत है लेकिन सुचेतगढ़ से निर्दलीय जीते तरणजीत सिंह टोनी की दावेदारी से भाजपा पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन मुश्किल लग रहा है। तरणजीत सिंह टोनी ने पूर्व मंत्री को हराया था। अब वह अध्यक्ष पद चुनाव के लिए दावेदारी जताने की तैयारी में हैं।
जिला प्रशासन चुनाव की तैयारी कर रहा है। छह फरवरी को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय जम्मू में डीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। इसमें भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया जाएगा। इसमें अगर कोई अन्य सदस्य खड़ा नहीं होता है तो भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया जाएगा। अगर कोई निर्दलीय सदस्य पद के लिए दावा करता है तो चुनाव होगा।
--------
भाजपा को 14 में से 11 सीटों का पूर्ण बहुमत
जम्मू जिले में 14 सीटों में से 11 पर भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जिससे दोनों सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। जिला जम्मू में सीट आरक्षित घोषित की गई है। भाजपा से भारत भूषण ने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अध्यक्ष बनते हैं तो अपने और अन्य डीडीसी सदस्यों के संबंधित क्षेत्रों में विकास को तवज्जो देंगे। भाजपा ने अन्य कई जिलों में भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
-------
किसानों के हित के लिए जारी रखेंगे सघर्ष : तरणजीत
चेयरमैन पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे निर्दलीय उम्मीदवार तरणजीत टोनी ने डीडीसी चुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री को शिकस्त दी है। उनका कहना है कि वह किसानों के हितों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
-------
चुनाव में दो दिहाई सदस्यों का होना अनिवार्य
जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया जिला उपायुक्त की देखरेख में होगी। इसमें चुनाव बैलेट बॉक्स में करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए दो तिहाई सदस्यों का मौजूद रहना अनिवार्य है। जिला प्रशासन की ओर से सभी 14 सदस्यों को चुनाव मेें शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है।