फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जम्मू-कश्मीर में भ्रम और जहर घोल रहे फारूक : भाजपा

विज्ञापन
political
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने गुपकार गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर लोगों में भ्रम और जहर घोलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रदेश में कोई पाकिस्तान से वोट डालने नहीं आने वाला है। जो नियम देश के अन्य हिस्सों में हैं उन्ही के आधार पर मताधिकार का हक लोगों को मिलना है।
विज्ञापन

डॉ. फारूक अब्दुल्ला की सर्वदलीय बैठक का करारा जवाब देने जम्मू पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में 18 साल से ज्यादा की आयु का नागरिक मतदाता बन सकता है। पाकिस्तान से इमरान खान या नवाज शरीफ की पार्टी तो यहां चुनाव लड़ेगी नहीं। भारतीय राजनीतिक दल तय नियमों के तहत जैसे चुनाव देश के अन्य हिस्सों में लड़ते हैं वैसे ही यहां भी लड़ेंगे।
विज्ञापन

डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बाहरी मतदाता की बात समझ से बाहर है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में सफल जिला विकास परिषद के चुनाव हुए और भारी संख्या में मतदाताओं ने वोट डाले। डॉ. फारूक अब्दुल्ला व गुपकार गठबंधन के अन्य सहयोगी दल बेवजह का भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed