फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने पर दिया जोर

विज्ञापन
political
डोडा। डीएपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भालेसा क्षेत्र के कहारा और अख्यारपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। भारी बारिश के बावजूद दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में लोग सभाओं में शामिल हुए। आजाद ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारा बनाए रखने और इस कठिन पहाड़ी और पिछड़े क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में सत्ता में लौटने पर वह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अपने अल्पावधि के दौरान उनके द्वारा शुरू किए गए विकास के मिशन को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को दूर करना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सड़कों के विकास व बिजली की नियमित आपूर्ति उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद उन्होंने उस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को समझने के लिए लोगों के साथ अपनी बैठकें जारी रखीं। उनके साथ पूर्व मंत्री जीएम सरूरी, पूर्व एमएलसी अब्दुल मजीद वानी और पूर्व मंत्री नरेश गुप्ता भी थे। सभा में महाधिवक्ता मोहम्मद असलम गोनी, पूर्व आईजीपी पीआर मन्हास, प्रीतम कोतवाल और डीडीसी सदस्यों सहित क्षेत्र के कई अन्य स्थानीय नेता, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच और पंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed