{"_id":"634b217aaa0fcb545164cac3","slug":"politcal-news-samba-news-jmu2702823160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यार्ड बनने से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यार्ड बनने से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वाटरवेज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि सांबा के सिडको चरण तीन में 40 एकड़ भूमि पर रेलवे यार्ड बनाया जाएगा। 110 करोड़ की लागत से प्रस्तावित रेलवे यार्ड स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगा। शनिवार को सांबा दौरे पर पहुंचे शांतनु ठाकुर ने कहा कि स्थानीय रोजगार के साथ यहां के उद्योग को भी लाभ होगा।
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान लोगों से भी रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। घगवाल के नोनाथ में एक कार्यक्रम में डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने सांबा गौरण मार्ग के मरम्मत की मांग रखी, सुंब में डिग्री कॉलेज खोलने, नोनाथ पंचायत के सरपंच अपर्ण पंगोत्रा ने सांदी में टावर लगाने की मांग की, क्योंकि उक्त क्षेत्र में मोबाइल सिगनल नहीं रहते हैं। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में मंत्री हर गांव में जाएंगे व वहां के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में अधिक विकास कराने के लिए वचनबद्ध है। बाद में उन्होंने नें सिडको के फेज तीन में बन रहे रेलवे यार्ड का दौरा किया।
इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव खजूरिया, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन, डीडीसी सुभाष भगत, सुरेश कुमार, विजय टंगोत्रा आदि भी उनके साथ थे।