फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के विरोध में शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा विरोध प्रदर्शन किया दोषियों को कड़ी सजा देने

विज्ञापन
politcal news
विशनह के तारा चौक में हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते शिव सैनिक। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। कस्बे के तारा चौक में रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में अमृतसर में खालिस्तानी उग्रवादी द्वारा शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का विरोध किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार और खालिस्तानियों की सोच रखने वाले देश विरोधी लोगों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने कहा कि अमृतसर में हिंदू नेता शिवसेना टकसाली सुधीर सूरी की हत्या पर हम शोक प्रकट करते हैं। खालिस्तानी उग्रवादियों की यह बड़ी कायरतापूर्ण घटना है, जिसमें एक देश भक्त शिव सैनिक की मौत हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने मोदी सरकार से हिंदू नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने इस हत्याकांड की केंद्र सरकार से उच्च जांच कराने की मांग रखी और दोषियों को फांसी की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संजय भगत, शंकर, विकास कुमार, रिंकू चौधरी, भारत भूषण, जसपाल, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, प्रभु दयाल, नेकराज, संजीव, सोनिया देवी, तृप्ता देवी, आशा देवी, ज्योति देवी, मुस्कान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed