फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

पार्षद अंजू बाला ने नगर पालिका आरएस पुरा उपाध्यक्ष की शपथ ली

विज्ञापन
politcal news
आरएस पुरा। नगर पालिका में शनिवार को पार्षद अंजू बाला ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। तहसीलदार गनदीप कुमार ने अध्यक्ष सतपाल पप्पी, ईओ सुभाष चंद्र की मौजूदगी में शपथ ली। इस दौरान कोरोना एसओपी का खास ख्याल रखा गया और एक दूसरे से दूरी बनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष बनने पर अंजू बाला ने कहा कि वह इस पद पर आसीन होकर कस्बे के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और कोरोना के दौरान कस्बे की जनता के साथ मिलकर इस बीमारी की रोकथाम के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में भी जो उनका योगदान होगा वो पूरा सहयोग करेंगी। नपा चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि दो मार्च को नपा उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था और अंजू बाला उपाध्यक्ष चुनी गई थीं, जिनको आज शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उपाध्यक्ष पूरी जिम्मेमारी के साथ पालिका के विकास में सहयोग देंगी। समारोह में पूर्व मंत्री व भाजपा राज्य उपाध्यक्ष चौ. शाम लाल सहित भाजपा जिला प्रधान हरभजन सिंह, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने नई उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पालिका पहले की तरह क्षेत्र के विकास के लिए काम करती रहेगी। इस अवसर पर पार्षद चांद छाबड़ा, अंजू रानी, गारो देवी, सुनीत कुमार, अशोक कुमार आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed