{"_id":"60a0185e8ebc3e13ce5c8bd9","slug":"politcal-news-rspura-news-jmu2353546136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के करण भगत द्वारा पत्रकारवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के करण भगत द्वारा पत्रकारवार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। देशभर में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों के कारण देश के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।
शनिवार को आरएस पुरा में एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता करण भगत ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों के कारण देश के हालात खराब हो चुके हैं। सरकार ने देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराकर महामारी को बढ़ावा दिया। अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि देश में महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही सरकार को अवगत करा दिया था कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो देश की स्थिति काफी खराब हो जाएगी। सरकार ने कश्मीर संभाग के वर्गों के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की है, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि जम्मू संभाग के लोगों के लिए सरकार ने कोई भी पैकेज देने की घोषणा नहीं की। करण भगत ने हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना द्वारा आरएस पुरा में किए गए दौरे पर सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज में खलल डालने का प्रयास किया। उनके दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ भी देखने को मिली। इससे यह बात साबित होती है कि उन्होंने सरकार के नियमों को तोड़ा है। ऐसे में उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेसवार्ता में अशोक कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।