{"_id":"63488908fb6a7c2cdc513540","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu270127373","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गलत नीतियों से प्रदेश में बढ़ रही राजनीतिक अनिश्चितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गलत नीतियों से प्रदेश में बढ़ रही राजनीतिक अनिश्चितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से प्रदेश में अनिश्चितता बढ़ रही है। प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों को मतदाता के रूप में शामिल करने का आदेश जारी करना इसका परिणाम है। इससे प्रदेश में राजनीतिक अशांति पैदा हुई है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह ने वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश गंभीर राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति में है। चार वर्षों से भाजपा छद्म शासन कर रही है। प्रदेश में सभी वर्ग जल्द विधानसभा के चुनाव चाहते हैं, लेकिन भाजपा छद्म शासन के विस्तार में लगी है।
उन्होंने कहा कि पहले खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ने 2500000 मतदाताओं को शामिल करने की बात कही। विरोध हुआ तो बयान वापस ले लिया। अब जिला चुनाव आयुक्त जम्मू ने आदेश जारी किया और फिर उसे भी वापस लिया गया। हर दिन सरकार कोई न कोई तानाशाही आदेश जारी कर रही है। इस सब पर सरकार को सफाई देनी चाहिए।