फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र का केंद्र ने किया समान विकास: जितेंद्र

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर की झांकी दल के सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शन किया था। कोरियोग्राफ र, संगीतकारों और कलाकारों के दल को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय दिया गया है। टीम को बधाई देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले करीब आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र में समान विकास और समान ध्यान देने के लिए सचेत प्रयास किए गए हैं। इससे समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना जगी है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने इस तरह का अपना पहला अनुभव बताया और कहा कि वे इससे काफ ी रोमांचित हैं। पहले से कहीं अलग इस साल नई दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर एक अनोखा उत्सव देखने को मिला जिसमें जम्मू और कश्मीर की झांकी मुख्य रूप से जम्मू क्षेत्र की संस्कृति तथा कला पर आधारित थी। झांकी के अग्रभाग में माता वैष्णो देवी भवन को दर्शाया गया था। इसके साथ रियासी में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज और एम्स, आईआईटी तथा आईआईएम जैसे संस्थान को प्रदर्शित किया गया था। पार्श्व संगीत और गीत भी जम्मू के लोकप्रिय लोक गीतों साधा-ए-जम्मू, साधी बखरी पहचान.. पर आधारित थे। उन्होंने दल के प्रत्येक सदस्य के साथ व्यक्तिगत रूप से विस्तृत बातचीत की और कहा कि वे इस क्षेत्र के सांस्कृतिक राजदूत हैं। उन्होंने उनमें से प्रत्येक को उनके कौशल और प्रदर्शन के उन्नयन के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed