{"_id":"61707db2faa6c5003c7b4144","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu2462303107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के दौरे समेत कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के दौरे समेत कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के नेताओं की बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे समेत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
महासचिव संगठन अशोक कौल ने इस अवसर पर कहा कि अनुचछेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे अमित शाह आ रहे हैं। ऐसे में 24 अक्तूबर को जम्मू में उनकी महारैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करें। प्रकोष्ठों के प्रभारी राकेश महाजन ने गृह मंत्री अमित शाह की महारैली को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अलावा पंडित प्रेम नाथ डोगरी की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाने की तैयारी भी की जा रही हैं।
उन्होंने कहा देश में 100 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लगने पर इस दिवस को मनाया जाएगा और डाक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर पर सह संयोजक वेद प्रकाश शर्मा, शहरी स्थानीय सेल के संयोजक संजय बड़ू, ट्रेड और उद्योग सेल के संयोजक शाम लाल, खेल सेल के संयोजक सुनील शर्मा आदि भी मौजूद रहे।