फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

किसानों को जल्द राहत देने की अपील

विज्ञापन
politcal news
अखनूर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी, जम्मू ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पुष्प देव कुमार उप्पल ने उपराज्यपाल से तूफान प्रभावित आम के बागवानों और अखनूर ब्लॉक के किसानों को विशेष मुआवजा और राहत प्रदान करने का आग्रह किया। किसानों की समस्याओं का जायजा लेने के बाद पुष्प देव ने कहा है कि लगभग 70 प्रतिशत आम की फसल तूफान से बर्बाद हो गई है। मौजूदा महामारी की स्थिति में इस भारी नुकसान से बाहर आना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अखनूर, मैरा मेंदरिया, भलवाल ब्राह्मणा, नगरोटा, डंसल और चौकी चौरा प्रखंडों के आम उत्पादकों को हुए भारी नुकसान हुआ है। उपराज्यपाल के प्रशासन से किसानों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए, क्योंकि किसानों की पीड़ा को हल करना सरकार का दायित्व है। संबंधित सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिया जाएं कि वे असहाय किसानों को बचाने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं। आशा है कि अपील को किसानों की ओर से याचिका के रूप में माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed