{"_id":"5dcdb7e48ebc3e54bd18ac1f","slug":"poliotical-news-jammu-news-jmu1972241168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू परिवार की छवि खराब कर रही भाजपा : मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू परिवार की छवि खराब कर रही भाजपा : मीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि देश की आजादी के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू और उनके परिवार ने अहम योगदान दिया है। लेकिन आज भाजपा की ओर से युवा पीढ़ी के सामने उनके नेतृत्व को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। नेहरू परिवार की छवि को खराब किया जा रहा है। मीर वीरवार को पार्टी मुख्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जीए मीर ने कहा कि बुद्धिजीवियों को नेहरू के बेहतर कामों के बारे में युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। उन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। कई साल जेलों में रहने के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनकर भारत की नींव रखी। देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ जोड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन भाजपा सियासी फायदे के लिए नेहरू परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। नेहरू के दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। युवा पीढ़ी को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला, मूला राम आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर वहीं कांग्रेस नेता ठाकुर होशियार सिंह ने एक कार्यक्रम में नेहरू को याद किया। इस मौके पर कुलवीर सिंह, इंद्र सिंह, अजय आदि मौजूद रहे।