फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police stabbed the youth during checking in Udhampur, ruckus between shopkeepers and police personnel

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, दुकानदारों और पुलिस कर्मियों के बवाल

Wed, 27 Oct 2021 11:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 27 Oct 2021 11:47 PM IST
सार

गोल मार्केट इलाके में चेकिंग के दौरान स्थानीय दुकानदारों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। आरोप लगाया कि एक पुलिस कर्मी ने नाके पर युवक से मारपीट और अभद्रता की।
 

विज्ञापन
Police stabbed the youth during checking in Udhampur, ruckus between shopkeepers and police personnel
उधमपुर में घटना के बाद मौके पर पुलिस और कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके लेकर स्थानीय दुकानदारों और पुलिस के बीच बवाल हो गया। इसके बाद कहासुनी तक बात पहुंची तो अधिकारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत किया। मौके से तुरंत नाके को हटा लिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि शहर के अंदर नाके लगाकर पुलिस आए दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट रही है।

विज्ञापन


इससे शहर में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि आज भी शहर के अंदर पुलिस ने नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के चालान काटे। लेकिन, इसी बीच साथ की दुकान पर काम करने वाला एक युवक जब वहां से बाइक लेकर गुजरा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, और किसी बात पर उसे थप्पड़ मार दिया। यह बिल्कुल उचित नहीं था। इसका सभी दुकानदार विरोध करते हैं। अगर युवक ने नियमों का उल्लंघन किया भी था, तब भी पुलिस उसे केवल चालान कर सकती थी। लेकिन, थप्पड़ मारना सही नहीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है। शहर में पहले से काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पुलिस का व्यस्त इलाकों में नाके लगाना बिल्कुल सही नहीं है। इससे शहर में गंभीर जाम की समस्या आ रही है। ग्राहकों और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ट्रैफिक समस्या को सुधारने के शहर के अंदर नाके लगाने की बजाय चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed