फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

पंच मनजीत कौर ने मीरा साहिब पुलिस अभद्र व्यवहार का अरोप लगाया

विज्ञापन
police
पंचायत मखनपुर गुजरा की वार्ड पांच की पंच मनजीत कौर पत्रकारों को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत मखनपुर गुजरा की वार्ड पांच की पंच मनजीत कौर ने मीरां साहिब पुलिस पर उनके और उनके साथ थाने गए परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लिंक रोड क्षेत्र में प्रेसवार्ता में पंच ने बताया कि उनका मोहल्ले में किसी बात को लेकर किसी से झगड़ा हो गया। जब वह इसकी शिकायत थाने में गई तो थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत की कॉपी को भी फाड़ दिया। जनप्रतिनिधि को खड़ा रखा। दूसरे लोगों को कुर्सी मुहैया कराई गई। उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जनता द्वारा चुने पंच के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम जनता के साथ क्या किया जाता होगा । उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस विभाग यहां लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए पुलिस पब्लिक बैठके करता है। वहीं जनता द्वारा चुने गए पंचों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नेकां नेता सुरजीत सिंह सासन ने मीरां साहिब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में वह पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से शिकायत करेंगे और मांग करेंगे कि जो अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनते उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed