फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police recruitment at SDRF ground in Jammu

जम्मू-कश्मीरः एसडीआरएफ मैदान में पुलिस भर्ती का आयोजन, युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

Thu, 05 Mar 2020 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
police recruitment at SDRF ground in Jammu
पुलिस भर्ती - फोटो : फाइल फोटो

गुलशन ग्राउंड स्थित एसडीआरएफ मैदान में आज यानी कि गुरुवार से पुलिस की दो बॉर्डर बटालियनों की भर्ती शुरू हो गई है। 20 मार्च तक चलने वाली इस भर्ती में विशेष तौर पर सीमांत जिलों के उम्मीदवार ही हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के 23885 युवा इस भर्ती में 1350 पदों के लिए हिस्सा लेंगे। भर्ती की तमाम प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर निर्भर होगी। जिससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 17, 18, 19, 20 मार्च तक जम्मू जिले के लिए भर्ती होगी। 12 और 13 मार्च को कठुआ जिला और 14, 15, 16 मार्च को सांबा जिले की भर्ती होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि लंबे अरसे के बाद यह भर्ती हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसकी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती शुरू हो गई है। पुलिस के कई अफसर इस मौके पर मौजूद हैं। सीमांत इलाकों के युवाओं में भर्ती को लेकर काफी जोश है और वह कई महीनों से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed