{"_id":"67e469c16210631813091ee3","slug":"police-raid-srinagar-news-c-10-jam1003-575587-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के ठिकानों पर\nताबड़तोड़ छापे, आतंकी गतिविधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, आतंकी गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कश्मीर घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई स्थानों पर लगातार तीसरे दिन दी दबिश
-
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों की जांच के लिए पूर्व हुर्रियत प्रमुख अब्दुल गनी भट के आवासों सहित कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग जिले में इन संगठनों से जुड़े लोगों के ठिकानों की बीते तीन दिनों से तलाशी ली गई है।
पुलिस के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज कई मामले प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस (भट गुट), जम्मू-कश्मीर मुस्लिम लीग (मसरत आलम गुट) और जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (शब्बीर शाह गुट) शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन संगठनों से जुड़े सदस्यों के संबंध में दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए तलाशी ली गई। इनमें श्रीनगर के राजबाग पुलिस थाने में यूएपीए की धारा 10, 13 तथा आईपीसी की धारा 121, 121ए के अंतर्गत एफआईआर संख्या 15/2024, सदर पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 10, 13 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 04/2024 और शहीद गंज पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 10, 13 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 03/2024 शामिल हैं। अब्दुल गनी के भट मोहल्ला बोटिंगू, सोपोर तथा राजबाग के वजीर बाग स्थित आवास और शब्बीर अहमद शाह के आवास पर तलाशी ली गई। तहरीक-ए-हुर्रियत प्रमुख मसरत आलम भट, गुलाम नबी सुमजी, मुश्ताक अहमद भट (उर्फ गुग्गा), गुलाम नबी वागे, फिरोज अहमद खान, मोहम्मद नजीर खान, हकीम अब्दुल राशिद और जावेद अहमद मुंशी के ठिकानों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अनंतनाग जिले में भी प्रतिबंधित संगठनों पर कार्रवाई की है। अनंतनाग पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रही जांच के तहत पूरे जिले में छापेमारी की।
विज्ञापन
-- --
अलगाववादी संगठनों से जुड़े
इन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि समन्वित तलाशी में प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने के संदेह वाले व्यक्तियों के आवास, दुकानें और परिसरों को खंगाला गया। तहरीक-ए-हुरियत से जुड़े मट्टन चौक, अनंतनाग स्थित आशिक हुसैन नारचोर स्थित ठिकाने, वाघामा स्थित फैयाज अहमद दास के घर, सतकीपोरा श्रीगुफवारा स्थित मोहम्मद रफीक डार के घर दबिश दी गई। बिजबिहाड़ा स्थित गुलाम नबी सुमजी (मुस्लिम कांफ्रेंस) के घर, कादीपोरा अनंतनाग स्थित मंजूर अहमद मिस्गर, मलकनाग कादीपोरा अनंतनाग स्थित मुक्तार अहमद सोफी और मुक्तार अहमद वाजा (जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग) के घर को खंगाला गया। जलडूरा डूरू स्थित मोहम्मद शफी खान (हुर्रियत) के घर की भी तलाशी ली गई। इन सक्रिय अभियानों का उद्देश्य जिले में शांति और स्थिरता को खतरा पैदा करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करना है।