फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police public meet

अखनूर में बढ़ते अपराध पर व्यक्त की गई चिंता

विज्ञापन
police public meet
अखनूर। कस्बे में वीरवार को पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ वरूण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर विशेष रूप से मौजूद थे। पब्लिक की तरफ से व्यापारी, राजनीति दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में बाजारों से अतिक्रमण हटाने और लावारिस मवेशियों की रोकथाम सहित अन्य पहलुओं पर विचार किया गया। लोगों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के बढ़ते धंधे पर लगाम लगाने और इसकी वजह से बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। इस पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। लोगों ने कहा कि नशे की युवा इसकी चपेट आने पर उनका जीवन नष्ट हो रहा है। इस पर लगाम लगाना करना पड़ेगा। वहीं लावारिस मवेशियों की रोकथाम पर कदम उठाने, लोगों ने अखनूर कस्बे में पार्किंग स्थल नहीं होने पर यातायात व्यवस्था ठप होने, मेन बाजार में एक तरफ वन वे चलने और संदिग्ध लोगों की निशानदेही करना सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ने की मांग की। एसडीपीओ वरूण जंडियाल ने उपस्थित लोगों को पुलिस की तरफ से हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया और इस पर लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदार सहयोग करें और अन्य दुकानदारों को जागरूक करें जिस पर लोगों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ईओ रजत अबरोल, पार्षद राकेश मल्होत्रा, दीपेश सिंह, कुलदीप कौर, गुफर अहमद, राहुल लंगर, अश्वनी कुमार, अशोक लंगर, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed