{"_id":"65907ece39b3cc79fa0decc3","slug":"police-new-year-preprations-jammu-news-c-10-jmu1037-272238-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हुड़दंग और स्टंटबाजी की तो सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे पार्किंग पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हुड़दंग और स्टंटबाजी की तो सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे पार्किंग पर चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अगर आप भी नए साल के स्वागत पर जश्न की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देशों को जान लें। हुड़दंग, स्टंटबाजी, शराब पीकर या तेज गति में गाड़ी चलाने, सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सबसे ज्यादा सख्ती हुल्लड़बाजी और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ होगी।
नए साल पर वेव मॉल, एशिया होटल, जम्मू क्लब, अमर सिंह क्लब, केसी रेजीडेंसी, बाग-ए-बाहु, होटल रेडिसन ब्लू, गोल मार्केट सहित अन्य होटलों में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आसपास बनी पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए कहा है। सड़क किनारे वाहन लगाने पर जाम की स्थिति बनेगी। 31 दिसंबर और एक जनवरी पर ट्रैफिक पुलिस की नजरें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होंगी। वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दिन में चौकसी के साथ पुलिस रात में गश्त व औचक नाके लगा रही है ताकि जश्न में शहरवासियों की सुरक्षित माहौल मिल सके। इसे लेकर पिछले दिनों एसएसपी डॉ. विनोद गुप्ता ने सभी एसएसपी, एसडीपीओ और एसएचओ के साथ बैठक की थी। शहर के मुख्य बाजारों के लेकर कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। राजीव नगर, कासिम नगर जैसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।