फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police meet

Jammu News: एसपी के सामने लोगों ने उठाया नशा तस्करी का मामला

विज्ञापन
police meet
अरनिया। अरनिया के तरेबा मोड़ में पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नशा तस्करी का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी हेड क्वार्टर इरशाद राथर, एसडीपीओ पुरा गुरमीत सिंह और थाना प्रभारी सुनील दत्त मौजूद रहे। बैठक में मौजूद लोगों ने नशे के प्रति पुलिस के समक्ष जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर युवा पीढ़ी को नशे का शिकार बना रहे हैं। जिसके चलते अभिभावकों के लिए चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर कायदे और नियमों की परवाह नहीं रहे हैं। पुलिस से बेखौफ होकर नशे को अंजाम दे रहे हैं। इस मौके पर एसपी इरशाद राथर ने संबोधित करते हुए कहा कि एक साल में सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नशे के खिलाफ अभियान चलाए गए हैं। जागरूकता के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी नकेल कसी गई है। राथर ने बताया कि पीएसए के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस की कार्रवाई असरदार रहती है। इसके चलते क्षेत्र के लोग अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते लोगों की जिम्मेवारी अधिक बढ़ जाती है। सीमा पर बढ़ते तनाव और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग फ्रंट लाइन वॉरियर का काम करते हैं। इस मौके पर अरनिया व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश चंद्र सैनी, रिटायर्ड लेक्चर सोहन लाल थापा, व्यापारी रवि महाजन, अजय कुमार शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed