{"_id":"601af6038ebc3ed1b756644c","slug":"police-jammu-news-jmu228342571","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में दो थाने और पांच चौकी बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में दो थाने और पांच चौकी बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस की तरफ से अखनूर में दो थाने और पांच पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव एसएसपी को भेजा गया है। थाने और पुलिस चौकी बनाने के लिए कई जगह भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए अखनूर पुलिस ने थाने और चौकी के विस्तार की तैयारी की है। इसमें चौकी चौरा और ज्यौड़िया पुलिस चौकी को थाना बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में पांच पुलिस चौकी बनाने का भी विचार है। पुलिस ने क्षेत्र के अखनूर, खौड़, चौकी चौरा मथवार, घरोटा से राजस्व विभाग से भौगोलिक भूमि और जनसंख्या का विवरण लिया है। क्षेत्र में काफी हद तक अपराध और सीमा पार से घुसपैठ पर अंकुश लग सकेंगे।
चौकी चौरा पुलिस चौकी को थाना बनाने पर पहाड़ी और कंडी क्षेत्र में अच्छी तरह नजर रखी जा सकेगी । ज्यौड़िया पुलिस चौकी को थाना बनाने पर काफी हद तक क्षेत्र कवर हो जाएगा। मेरा मेंदरिया, खढया बली, मथवार, डगेर, जोगोवां में नई पुलिस चौकी बनाने की योजना है। पुलिस विभाग की तरफ से कई जगहों पर भूमि का चयन भी कर लिया गया है। हालांकि समय-समय पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पुलिस चौकियों को बढ़ाने की मांग भी करते रहते रहे हैं।
विज्ञापन
----
सीमावर्ती क्षेत्र में नए थाने और चौकियां बनाने के लिए एसएसपी को प्रस्ताव भेजा है। शीघ्र ही मंजूरी मिलने की संभावना है। थाना, पुलिस चौकी बनने के बाद क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगेगा।
-वरूण जंडियाल, एसडीपीओ, अखनूर