{"_id":"5cfc192bbdec2207863aceeb","slug":"police-investigating-inputs-related-to-security-of-state-bjp-president-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना की सुरक्षा से जुड़े इनपुट जांच रही है पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना की सुरक्षा से जुड़े इनपुट जांच रही है पुलिस
Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना हिजबुल मुजाहिदीन के निशाने पर हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट है कि हिजबुल मुजाहिदीन रैना तथा एकजुट संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा पर हमले की साजिश कर रहा है। आईजी एमके सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा संबंधी इनपुट प्राप्त हुए हैं और पुलिस इस मामले को देख रही है।
विज्ञापन
इनपुट के बाद जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी जिले के एसएसपी को सुरक्षा अलर्ट भेजा गया है। साथ ही रेंज के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई तथा एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस प्रकार की धमकियों से अवगत हैं, लेकिन इस प्रकार की चेतावनियां नियमित रूप से आती रहती हैं। खुफिया इनपुट की जांच अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। आरएस प्रचारक से पिछले साल भाजपा अध्यक्ष की कमान संभालने वाले रैना को पहले से ही सरकारी सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
इनपुट के बाद रैना ने कहा कि उन्हें खुफिया विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि मुजफ्फराबाद में साजिश रची गई है। इसके तहत एक पाकिस्तानी आतंकी तथा कश्मीर के आतंकियों को हमले का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए उनके घर तथा भाजपा मुख्यालय की भी रेकी की गई है।
कहा कि अंतिम सांस तक वह देश के लिए काम करते रहेंगे और आतंकवादियों व राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कायर आतंकवादियों को कश्मीर में सेना चुन चुनकर खत्म कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब कोई भी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में नहीं बचेगा।