फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police department, dengue, vehciles

Jammu News: नाकों पर जब्त वाहनों में पनप सकता है लारवा

विज्ञापन
police department, dengue, vehciles
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में डेंगू का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ पुलिस महकमा लारवा को न्यौता दे रहा है। आलम यह है कि कई नाकों, थानों और चौकियों के बाहर क्षतिग्रस्त वाहन डंप कर दिए हैं। इनमें पानी भरने से लारवा पनप सकता है। इससे न सिर्फ आसपास के इलाकों में डेंगू का डंक फैल सकता है, बल्कि पुलिस कर्मी भी शिकार बन सकते हैं। कई वाहन तो ऐसे हैं, जो वर्षों से कबाड़ बन खड़े हैं।

मीरां साहिब के बलोल पुल, इंदिरा चौक के पास नाका, गांधी नगर पुलिस स्टेशन व वेयर हाउस के बाहर कई क्षतिग्रस्त वाहन हैं। गांधी नगर, सतवारी समेत अन्य थानाें के भीतर भी क्षतिग्रस्त वाहन मौजूद हैं, जहां पानी भरने से डेंगू उत्पन्न हो सकता है। इन वाहनों को रखने के लिए कुंजवानी के पास पुलिस विभाग ने डंपिंग साइट तय कर रखी है। बावजूद इसके वाहनों को वहां नहीं पहुंचाया जा रहा। इस बारे में एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि शहर में अधिकतर जगहों से क्षतिग्रस्त वाहन उठा लिए गए हैं। कहीं पर कुछेक वाहन हो सकते हैं, जिन्हें जल्द उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed