फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police action in arniya

Jammu News: पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्राली किए जब्त

विज्ञापन
police action in arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। स्थानीय थानांतर्ग गांव शेरे चक में ट्रैक्टर द्वारा ओवरलोडिंग कर धड़ल्ले से मलबा उठाया जा रहा है।चालकों द्वारा गांव के बीचोबीच ओवरलोड वाहनों को ओवर स्पीड से चलाया जा रहा है। इससे आए दिन गांव में हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई कि अभी हाल ही में उनके गांव की सड़क पर तारकोल डाला गया है, जो ओवरलोड ट्रैक्टर से उखड़ गई है। इसके चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ट्रैक्टर इतनी गति में गांव के बीचो-बीच गुजर रहे हैं, जिससे कई बार बच्चे भी उसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसके चलते गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालकों को कम स्पीड पर चलाने के लिए आगाह किया, लेकिन ट्रैक्टर चालकों का रवैया नहीं बदला, जिसके चलते सोमवार को गांव के लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि तीन ट्रैक्टर ओवरलोड होकर गांव के बीचो-बीच जा रहे हैं। पुलिस ने उनको रोका और जब दस्तावेज मांगे, तो वह पूरे नहीं कर पाए। इसके चलते पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed