{"_id":"0dc3808e53debfac5e1f9da4b6faa86e","slug":"pole-brake-accedent-avoid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से सीमेंट का खंभा टूटकर गिर पड़ा। इससे कुछ देर के लिए दोनों तरफ से वाहनों का जाम लग गया। खंभा गिरने से गांधीनगर के कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। देर शाम तक खंभे को खड़ा करके बिजली बहाल करने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
गांधीनगर डिवीजन के एईई संजीव रोहमेत्रा के अनुसार बिजली शीघ्र बहाल करने के लिए खंभा लगाने पर काम हो रहा है। रविवार देर शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक एक पेड़ के हाईटेंशन तारों पर गिर जाने से ग्रीन बेल्ट के पास सड़क किनारे लगा सीमेंट का खंभा धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के दौरान बिजली सप्लाई जारी थी।
विज्ञापन
खुशकिस्मती से तारों की चपेट में कोई नहीं आया। सुबह का समय होने के कारण बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ कर्मचारियों की इस रूट पर आवाजाही होती है।जिसके बाद सारी सप्लाई बंद कर दी गई। दिनभर महकमे के अधिकारी घटनास्थल पर रहे। नये खंभे को लगाने के लिए कर्मियों के साथ श्रमिकों को लगाया गया था।
विज्ञापन
इसमें तारों पर गिरे पेड़ को काटकर अलग किया गया। देर शाम तक इलाके में नया खंभा लगाकर बिजली सप्लाई बहाल करने पर काम किया जा रहा था।