फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

प्रदेश में 370 हटने के बाद बढ़े अपराध

विज्ञापन
poiltical
विजयपुर में अपनी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
विजयपुर। अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में सोमवार को क्षेत्र में एक जनसभा हुई। इस मौके पर प्रधान अल्ताफ बुखारी मुख्य अतिथि रहे। उन्हें क्षेत्र के लोगों ने चल रही परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनका जल्द हल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि 370 और 35 ए को खत्म करना भाजपा की बड़ी चाल थी। ऐसा करने के बाद क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिला और अपराध में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन पर खरा नहीं उतरी। इस कारण लाखों लोगों में रोष है। जब कभी भी सीमा पर तनाव बढ़ता है तो उसका सबसे अधिक नुकसान सीमावर्ती लोगों को उठाना पड़ता है। लोकसभा चुनाव और डीडीसी चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए, भाजपा उन पर खरी नहीं उतरी है। लिहाजा आने वाले दिनों में अगर भाजपा के नुमाइंदे हमारे गांव में वोट मांगने भी आए तो उसका अंजाम बुरा होगा। तीन साल से बेमौसम बारिश से उनकी फसलें खराब हो रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से मुआवजे की जगह बिजली के बिलों को बढ़ाकर सौंपा जा रहा है। लिहाजा पहले की तरह किसी भी झूठे व लुभाने वादों में न आएं, बल्कि एक काबिल और ईमानदार व्यक्ति को वोट देकर प्रतिनिधि चुनें। जो कम से कम आपकी परेशानियों को सुन सके और उनका हल निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed