{"_id":"61a2848083570d109563e70a","slug":"poiltical-vijaypur-news-jmu2487323168","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के नए अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष पूर्णचंद ने नौ नवंबर को पार्षदों और पार्टी के दबाव के चलते इस्तीफा दे दिया है। इस तरह से कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है।
तकरीबन 20 दिन के नोटिस के बाद कमेटी के नए अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया का बिगुल बज चुका है। शनिवार को जिला चुनाव अधिकारी ने ईओ जोधराज को नोटिस जारी कर अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोटिस के अनुसार 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे और छह दिसंबर तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि होगी। सात दिसंबर को फार्म की जांच दोपहर 1.00 बजे शुरू की जाएगी। फार्म वापस लेने की प्रक्रिया चुनाव के पहले किसी भी दिन रखी गई है। आठ दिसंबर को सुबह 11.00 बजे मतदान होगा। कमेटी की तरफ से चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के लिए नोटिस जारी होते ही पार्षदों के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ से तीन पार्षद अभी तक दौड़ में चल रहे हैं। पार्टी किसे इसके लिए आगे करती है। जल्द ही उसका भी पता चल जाएगा। दूसरी ओर विपक्ष में भी कोई नया चेहरा सामने आ सकता है। क्योंकि पूर्व अध्यक्ष पर दबाव डाले जाने से उनके पक्ष के पार्षद भाजपा के खिलाफ भी जा सकते हैं। दूसरी ओर विपक्ष भी अपना प्रत्याशी उतारने की दौड़ में है। चाहे वह किसी पार्टी से हो। आजाद उम्मीदवार उसे समर्थन दे सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ पार्षद अपने क्षेत्र में विकास न होने को लेकर निराश हैं, जिससे वह मनचाहे प्रत्याशीपर दांव लगा सकते हैं। हालांकि पूर्व मंत्री के भाजपा में आ जाने से भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, लेकिन अगर भाजपा की अंतर कलह सामने आई तो नतीजे उसी के अनुरूप आएंगे। क्योंकि इससे पहले भी उप प्रधान के चुनाव में पार्टी बहुमत में होने के बाद भी अपना प्रत्याशी नहीं जिता पाई थी। नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी ने उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा किया था। बहरहाल चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन भाजपा इस बार कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।