घगवाल। राजपुरा तहसील के मदून में स्थित धार्मिक स्थल तरेली में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मोहन सिंह संब्याल ने की। वक्ताओं ने कश्मीर में हिंदुओं की हो रही हो रही टारगेट किलिंग पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार व एलजी से मांग उठाई कि कश्मीर में हिंदुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही पशु तस्करी पर भी नकेल लगाई जाए। पशु तस्करों के मामले कोर्ट में न ले जाएं, ताकि उन्हें सबक मिल सके। बैठक में कुलदीप सिंह, रामपाल शर्मा, तरसेम राज, अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह, विकास सिंह, मास्टर तिलक राज, नरेंद्र सिंह, पूरनो देवी, कमलेश रानी, रीता देवी आदि ने विचार रखे। संवाद