फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

रजनी संब्याल बनीं नगर परिषद की उपाध्यक्ष

विज्ञापन
poiltical
सांबा पार्षद्व रजनी संब्याल बनी नगर परिषद्व की उपचेयर परसन - फोटो : SAMBA
सांबा। नगर परिषद में उपाध्यक्ष के खाली हुए पद के लिए भाजपा के ही दो उमीदवार आमने-सामने आ गए हैं। पहले कांग्रेस व भाजपा में हुए समझौते पर पार्षद कुमेर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया था। बाद में कुछ पार्षद कुमेर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले लाए। इसको लेकर पूरी प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

नामांकन की बारी आई तो दोनों उम्मीदवार भाजपा के ही मैदान में उतरे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद संजे पाधा और पैंथर्स पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं पार्षद रजनी संब्याल दोनों भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं। नगर परिषद में निर्दलीय पार्षद 8, भाजपा के 5, कांग्रेस के 2, पैंथर्स पार्टी के 2 पार्षद हैं। यही नहीं निर्दलीय व पैंथर्स पार्टी के पार्षदों ने भाजपा जिला प्रधान को लिखित में दिया है कि वह पार्षद रजनी संब्याल को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन

सांबा नगर परिषद में उपाध्यक्ष के लिए पहले भाजपा व कांग्रेस में गठजोड़ कर उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब पैंथर्स व निर्दलीय पार्षद भाजपा के उमीदवार ने रजनी संब्याल को समर्थन दिया। सोमवार को हुए मतदान में रजनी संब्याल को 10 मत पड़े, जबकि संजीव पाधा को 7 मत मिले। इस पर रजनी संब्याल नगर परिषद की उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed