फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

सरपंच के आरोप को नायब सरपंच ने किया खारिज

विज्ञापन
poiltical
सांबा में पत्रकारो को सबोंधित करते हुए समलाह के नायब सरपंच - फोटो : SAMBA
सांबा। समालाह पंचायत के सरपंच प्रीतम चंद ने राशन डीलर गुरमीत सिंह पर आरोप लगाए थेकि वर्ष 2020 में कोरोना के समय लोगों को राशन नहीं दिया गया। इस पर नायब सरपंच थोड़ू राम ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सरपंच प्रीतम चंद राशन डीलर को बदनाम करने के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। उनका आरोप बेबुनियाद है। सरपंच ने खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीडी को शिकायत की थी कि लोगों को कोरोना में राशन नहीं दिया गया है। विभाग ने जांच के लिए एक तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया जिसमें टीएसओ सांबा, टीएसओ बाड़ी ब्राह्मणा व विभाग का एक अन्य अधिकारी शामिल रहा। उन्होंने 15 दिन के भीतर ही जांच पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जांच कमेटी के सदस्यों ने पंचायत के लोगों, पंच से जांच की गई रिपोर्ट पर डीलर को क्लीन चिट दे दी। डीलर की राशन की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। नए राशन डीलर को राशन बांटने को कहा गया। जांच चल रही थी। इस दौरान सरपंच प्रीतम चंद ने डीलर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जो गलत था। डीलर के रिकॉर्ड को चेक किया गया जो सही पाया गया। सरपंच व पंचों ने हर माह रजिस्टर पर दस्तखत किए हैं, कि इनकी देख में राशन बांटा गया है।
विज्ञापन

नायब सरपंच ने कहा कि हम विभाग से अपील करते हैं कि हमारी पंचायत का राशन पडेल में ही बांटा जाए। प्रेसवार्ता में पंच पोली देवी, मुख्तयार चौधरी, रत्न चंद, शास्त्री राम, अजीत सिंह, दर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed