फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया

विज्ञापन
poiltical
सांबा। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काले दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंधों पर काली पट्टियां बांध कर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। कस्बे के सुपवाल में भाजपा जिला कार्यालय में 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तुलना में काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अमर सिंह और डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह के अतिरिक्त डीडीसी सदस्य व जिला इकाई के सदस्य उपस्थित थे। उधर घगवाल में भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह की देखरेख में काला दिवस मनाया गया। डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, रशपाल वर्मा, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, डीडीसी सदस्य आशा रानी, भाजपा नेत्री गीता भगत ने भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आपातकाल के दिन को काले दिवस के रूप में मनाया
घगवाल। 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के दिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज के ही दिन कांग्रेस द्वारा देश में आपातकाल लगाया गया था। कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा नेता व डीडीसी सदस्य सुरेश पंगोत्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को जेलों में बंद कर दिया था। विपक्षी नेताओं को अकारण ही जेलों में बंद रखा गया था। यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या थी। आपातकाल लगाकर देश की जनता से उनके मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। कांग्रेस की उस समय लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरोध में 25 जून को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
इस मौके पर मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, सरपंच अर्पण पंगोत्रा, सरपंच तरसेम सिंह, सरपंच जसबीर सिंह, गीता भगत, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी राधेश्याम, प्रकाश शर्मा व सहदेव जसरोटिया भी मौजूद थे।
भाजपाइयों ने काला दिवस मनाया
बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय माना। बाडी ब्राह्मणा में इकट्ठे होकर आपातकाल के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। बाड़ी ब्राह्मणा के मंडल प्रधान अत्रेश दता, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष पूरण चंद, पार्षद पवन बक्शी, राम जान, संजीव गुप्ता, तिलकराज, पार्षद तरसेम थापा, भारत भूषण, बलवंत, अशोक कुमार और बूथ प्रधान सतपाल और राम मौजूद थे।
आपातकाल के विरोध में फव्वारा चौक पर प्रदर्शन
अखनूर। वर्ष 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाने के विरोध में भाजपा ने काला दिवस मनाते हुए शुक्रवार को फव्वारा चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में कांग्रेस खिलाफ प्रदर्शन किया।

किसान एडवाइजरी बोर्ड के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बिना वजह आपातकाल लगाकर देश में अराजकता का माहौल बना दिया। जो सत्ता की भूख के चलते कई निर्दोष लोगों को जेलों में डाला गया। कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी भूल थी। कांग्रेस को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने कहा कि देश में आपातकाल लगना दुखद घटना रही है।
प्रदर्शन में डीडीसी अध्यक्ष शारदा भाऊ, भूषण बराल, म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, अनु राजपूत, कुलदीप सिंह, शाम लाल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed