फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आम आदमी पार्टी से तालमेल कर रहे कई वारिष्ठ नेता

विज्ञापन
poiltical
सांबा आम आदमी पार्टी की नेता रीना चौधरी - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा। प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव को लेकर कई राष्ट्रीय व प्रांत की पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच अभी से ही गोटियां बिठाने में लग गए हैं। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं में कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। जो आम आदमी पार्टी की टिकट पक्की करने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को एक बड़ा जनादेश मिला और विकल्प के तौर पर पार्टी देखने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरी ओर जिस प्रकार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों की बेहतरी के लिए घोषणाएं कर रहे हैं उससे लगता है कि लोग भी आम आदमी पार्टी का समर्थन कर सकते हैं। बिजली, पानी निशुल्क देने के साथ जिस प्रकार पंजाब सरकार की और 35 हजार अस्थायी कर्मियों को विधानसभा सत्र के पूर्व स्थायी करने के लिए राज्य सचिव को निर्देश जारी किया है। उससे लगता है कि प्रदेश की राजनीति में भी अब बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रमोद कुमार का कहना है कि जिस प्रकार परिसीमन आयोग ने विधानसभा की सीटों के गठन करने की प्रक्रिया चलाई है, उससे भी राज्य के हर वर्ग के लोगों में रोष है। अब मतदाता भी बदलाव चाहते ताकि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जो इस समय चरम पर है, पर कोई पार्टी नियंत्रण कर पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेकां, भाजपा सहित क्षेत्रीय पार्टियों को लोग देख चुके हैं और बदलाव होने पर उनकी दिक्कतों का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूप लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नए चेेहरे आगे लाने चाहिए। ताकि बदलाव होने पर लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि लोग पहले अब ऐसे नेताओं से ऊब चुके हैं। जो लोगों के कार्य नहीं कर पाए। यही कारण है कि लोग अब बदलाव चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया जन संपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चुनावों को देखते हुए राजनीतिक नेताओं ने आम लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसी संदर्भ में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता रीना चौधरी ने कहा कि पंजाब से आप का जीत का सिलसिला शुरू हुआ है जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी पर लोग विश्वास कर रहे हैं। भाजपा की दोहरी नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। अब आम आदमी पार्टी के आने से लोगों को आस जगी है। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर का युवा पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया कि वह पार्टी से जुडे़ं, आप की सरकार बनने पर महंगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले भर में जन संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed