फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व मंत्री व आल जेएंडके किसान कांग्रेस चेयरमैन चौ गारू राम द्वारा पत्रकारवार्ता

विज्ञापन
poiltical
आल जेएंडके किसान काग्रेस के चेयरमैन चौ गारू राम सहित अन्या पत्रकारवार्ता करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पूर्व मंत्री व आल जेएंडके किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौ. गारू राम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के तीनों काले विधेयक वापस लेने की घोषणा तो की गई, लेकिन किसानों की फसल का एमसपी को लेकर कोई फैसला नहीं किया।
विज्ञापन

वह शनिवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूनतम कीमतें तय करनी चाहिए, ताकि किसान खुशहाल हो सके। एक वर्ष तक चले किसान आंदोलन के दौरान 700 किसानों को जान गवानी पड़ी, जिसके लिए प्रभावित परिवार के लोगों को राहत राशि मुहैया कराई जाए। जम्मू संभाग में किसानों की ओलावृष्टि के चलते खेत में खड़ी धान खराब होने पर अभी तक किसानों को राहत राशि मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि 675 रुपये प्रति क्विंटल तय करने पर कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल दो हजार रुपये का वितरण किया जाए ताकि किसान को राहत मिल सके। किसानों की फसलों की खरीदारी करने के लिए खोले कोआपरेटिव सोसायटी के भवनों पर भाजपा के नेताओं ने कब्जा किया है। इनको खाली करा कर मृत पड़ी सोसायटी को बहाल किया जाए। ताकि किसानों को खाद व बीज सहित फसल बेचने के लिए सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में नीरज चौधरी, जंग बहादुर मनहास, देवेंद्र सिंह चिब, हरबंस सिंह, सतपाल मांडी, संतोष मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed