फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

कस्वे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने में निकाली रैली

विज्ञापन
poiltical
कस्वे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं किसान विरोधी विधेयक वापिस लेने पर रैली निकालते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। केंद्र सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को वापस लेने की खुशी के चलते कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकाली। कांग्रेस नेता व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी उपप्रधान चौ. मोहन सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर किसानों की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्थानीय किसानों को सम्मान भी दिया गया। जिला ग्रामीण कमेटी उपप्रधान चौ. मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेकर किसानों के हित में फैसला लिया है, किसानों के आंदोलन ने ही केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। आंदोलन के दौरान क्षेत्र के किसानों ने भी अहम योगदान दिया। आंदोलन में शामिल होने के लिए कई किसान दल यहां से रवाना हुए, जिसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश के किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को अन्य लंबित मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने अफसोस जताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान देश के किसानों की सबसे ज्यादा हालत खराब हुई है। अब किसान भी पछता रहा है।
विज्ञापन

चौ. मोहन सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता जब तक खुशहाल नहीं हो जाते तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे में देश के किसानों की हालत को सुधाराना बहुत जरूरी है पर वो कांग्रेस के राज में ही संभव है। चौ. मोहन सिंह ने कहा कि आने वाले समय कांग्रेस है और देश में कांग्रेस की सरकार के आते ही देश के किसानों की तरक्की के बारे में सोचा जाएगा। इस दौरान आल इंडिया किसान यूनियन के नेता मनदेव सिंह, अजय कुमार, राज कुमार शर्मा, कुलबीर सिंह सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed