{"_id":"619a8cd2608455100c14398c","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2483229135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची तैयार करने में जुटीं त्रेवा सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची तैयार करने में जुटीं त्रेवा सरपंच
विज्ञापन
सूची बनातीं त्रेवा की सरपंच व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। ओलावृष्टि से खराब हुई धान की फसल को करीब एक माह हो रहा है। अभी तक राहत राशि का कोई पता नहीं है। वहीं त्रेवा सरपंच बलबीर कौर खराब हुई धान फसल की सूची बनाने में लगी हैं।
सरपंच व किसान एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य बलवीर कौर का कहना है कि आपदा से तबाह हुई धान की फसल को करीब एक माह होने वाला है। अभी तक मात्र सूची तैयार करने में ही लगी हूं। जबकि मुआवजा कब मिलेगा, कितना मिलेगा, इसका अभी तक कोई अता पता नहीं है, जबकि इस समय दूसरी फसल की बीजाई भी जोरों पर है।
बलवीर कौर ने बताया कि नंबरदार सौदागर मल, पंच मदनलाल व पूर्व सरपंच आत्माराम सहित क्षेत्र के अन्य किसानों के साथ क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल के मुआवजे की सूची तैयार की जा रही है, ताकि ओलावृष्टि से फसल बर्बादी की मार झेल रहे, किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और उनके निर्देश अनुसार मुआवजे की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि मुआवजा कितना मिलेगा, कब तक मिलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिर भी हमें सरकार पर भरोसा है कि वह पूरी कोशिश कर रही है कि किसानों को जल्द मुआवजा मिल सके, जिससे किसानों को राहत पहुंच सके।