फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर याद किया

विज्ञापन
poiltical
सांबा। सेवा एंव समर्पण दिवस पर जरूरतमंदो को जरूरी सामान देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा। भाजपा आरएस पुरा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया। बॉर्डर वेलफेयर सेल के प्रदेश संयोजक ठाकुर बृजेश्वर सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह सत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र जीवन से ही उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया और सभी चुनौतियों को पार करते हुए जनसंघ के राष्ट्रीय महासचिव तथा अध्यक्ष पद तक पहुंचे। वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर सिंह राणा,अशोक चौधरी, प्रवीण सिंह, सूरत सिंह चाढह, वारिष्ठ नेता औम प्रकाश चाचू आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान विजय कुमार, कैप्टन हंसराज, रमणीक सिंह, विशंभर सिंह हरबंस लाल बिल्ला, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा करने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को लोगों के मध्य जाकर सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। कुल्लिया में पार्टी के मुख्य कार्यालय में जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीरां साहिब में भाजपा नेता देवराज शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा सहित पार्टी कके अन्या नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित जी ने हिंदू समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किए
अखनूर। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिला महामंत्री सोभा राम ने पंडित की जीवनी पर कहा कि उन्होंने देश में हिंदू समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किए। देश के लोग हमेशा उन्हें याद रखेंगे।
जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
वरिष्ट नेता जुगल डोगरा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, अनु मन्हास, कुलवंत सिंह, शाम शर्मा, सोनिया वर्मा, यशपाल शर्मा, केडी शर्मा, सुरिंदर शर्मा, दीपेश सिंह, अमिता गुप्ता, पार्षद कर्ण सिंह, संजय सराफ, कुलदीप कुमार, बिशन लाल, आशीष कुमार, अशोक चौधरी, सुभाष चंद्र, रेखा शर्मा, सुरिंदर सिंह, सुलेमान चौधरी, सरपंच व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल के जीवन पर रोशनी डाली
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल के बूथ नंबर-62 और 63 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। इसमें मुख्य रूप से ज्यौड़ियां मंडल अध्यक्ष मंगा राम उपस्थित रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगा राम ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर रोशनी डाली और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। संवाद
पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गरीबों को बांटा राशन
सांबा। पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। महिला मोर्चा की जिला प्रधान सोनिया ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर गरीब व बेसहारा परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त, डीडीसी सदसरू सुभाष भगत, रमेश चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, संतोष भगत, प्रवीन लता, इंदु बजीर संब्याल, संजीव शर्मा, बरिन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उधर रामगढ़ के केसो पखड़ी में डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल ने कार्यक्रम में पं. दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी बाद में गरीबों को राशन बांटा। इस अवसर पर जसवंत सिंह के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि दी।
केक काटकर दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल ज्यौड़ियां के भलवाल ब्राह्मणा में सेवा और समर्पण के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंगा राम ने की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया और बच्चों को मिठाई बांटी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीडीसी सदस्य भूषण बराल उपस्थित रहे। उनके साथ विस्तारक राजेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष बबलू कुमार, ट्रांसपोर्ट सेल के इंचार्ज सुरिंदर टकाइया, सरपंच डिंपल शर्मा, सरपंच बाबू राम एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। संवाद
सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत गरीबों को बांटा राशन
सांबा। कस्बे के चक मंगा में भाजपा नेता कश्मीरा सिंह ने सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया। इसमें भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. दवेन्द्र मन्याल मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बाद में गरीब परिवारों को राशन बांटा गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह, सांबा नगर समिति के अध्यक्ष पवन कोहली, वरिष्ठ नेता ओंकार पाधा, डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, जेकेयूटी कार्यसमिति सदस्य संतोष भगत, पार्षद संजीव पाधा, तारा चंद, विनोद सिंह विन्नी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, प्रवीन लता, इंदु वजीर संब्याल, विकास संब्याल, मंडल उपाध्यक्ष जोगबिंदर सिंह, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल, बूथ अध्यक्ष कमलेश कुमार, मुकुल पाधा, जानू कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद
सेवा ही समर्पण के चलते गरीबों की मदद के लिए आगे आना है
बिश्नाह। जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान सुशील भाटिया गगन ने की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा गरीबों की मदद की है। उनकी आवाज कार्यकर्ताओं ने मिलकर उठानी है। इस माह को सेवा ही समर्पण के चलते गरीबों की मदद के लिए आगे आना है। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, नारायण दत्त शर्मा, राज सिंह, राजन शर्मा रमेश चंद्र मौजूद रहे।

जनसेवा के लिए जुटे रहते थे दीनदयाल
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा ही जनसेवा के लिए जुटे रहते थे। सेवा ही समर्पण माह के चलते हम सभी का आह्वान करते हैं कि हम जन सेवा में जुट जाएं यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed