मीरां साहिब। शिवसेना के कार्यों से प्रभावित दर्जनों युवाओं ने मंगलवार पार्टी का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी की अध्यक्षता में ब्लाक मीरां साहिब के गांव टिंडीकला में आयोजित एक कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने जन मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रियता से प्रभावित होकर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर महिला विंग की मीनाक्षी छिब्बर, विकास बख्शी बलवीर सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान रजिंद्र कुमार को गांव टिंड़ेकला का अध्यक्ष, रेखा देवी को अध्यक्ष महिला इकाई, अजय कुमार, अमित कुमार, विशाल, सन्नी, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, रमन कुमार, अर्जुन, अम्मा देवी, गीता लखोतरा, बलबीर सिंह, राजेश हांडा, तरसेम, पूजा देवी, डिंपल, रिंकू आदि उपस्थित थे। संवाद