फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
poiltical
तारा चंद।
अखनूर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने अखनूर में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा तहसील को खौड़ विधानसभा सीट के साथ जोड़ने की सिफारिश पर क्षेत्र के लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को खौड़ के साथ जोड़ने का कोई मेल नहीं बनता।
विज्ञापन

ताराचंद ने कहा कि परिसीमन आयोग ने जो विधानसभा क्षेत्र के लिए चयन किया है, वह ठीक नहीं है। आयोग का काम लोगों की परेशानी कम करना है, उनको बढ़ाने का नहीं। रिपोर्ट में जिस तरह से क्षेत्रों की अदला-बदली की गई है। वह लोगों को मंजूर नहीं है। उन्होंने परिसीमन आयोग से अपील की है कि वह जमीनी स्तर पर आकर लोगों से मिले, और उनकी राय ले। उन्होंने बताया कि अखनूर विधानसभा क्षेत्र के जिन क्षेत्रों चाहे वह मैरा मेंदरिया हो या चौकी चौरा, वह खौड़ क्षेत्र से 80 से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जनता के साथ नाइंसाफी है। दूसरी तरफ परगवाल क्षेत्र को भी अखनूर के साथ जोड़ने का फैसला गलत है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन त्रुटियों को दूर किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। वह जनता के प्रदर्शन के साथ हैं, उनका पूरा समर्थन जनता को है। वह दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हैं कि अपने अधिकार के लिए वह संघर्ष करे, ताकि ऐसे फैसलों को बदलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed