{"_id":"621d110b01bba56f801fe391","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu25479155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ताधारी पार्टी का कोई भी नेता परवाह नहीं करता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ताधारी पार्टी का कोई भी नेता परवाह नहीं करता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने बेरोजगारी के लिए भाजपा नेतृत्व वाले प्रशासन को फटकार लगाई। उन्होंने क्षेत्र के चौकी चौरा, मकाड़ा और मल्लाह इलाके का सोमवार को दौरा किया। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
लोगों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि वे खुद को राजनीतिक अनाथ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सत्ताधारी पार्टी का कोई भी नेता उनकी परवाह नहीं करता और उनकी शिकायतों को नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं ने धोखा दिया है। क्योंकि वोट मांगने के बाद उन्होंने हमारे पास वापस आने की कोशिश नहीं की। लोगों ने कहा कि शिक्षित और कुशल युवा बेरोजगार होने के कारण क्षेत्र में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन गई है। विकास परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं का समावेश बहुत कम है। जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर चल रही विकास परियोजनाओं में बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
सतीश शर्मा ने कहा कि प्रशासन का नजरिया कारपोरेट केंद्रित हो गया है और उनका एकमात्र मकसद अपने मित्रों को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष परवीन शर्मा, अजय कुमार, सोमनाथ आदि मौजूद थे।