फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

अखनूर में नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए गतिरोध

विज्ञापन
poiltical
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर चल रहे गतिरोध पर भाजपा की गुटबाजी खुलकरसामने आ गई है। इसके लिए 13 पार्षद दो गुट में बंट गए हैं। दोनों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने दावे ठोकने की तैयारी में हैं। वहीं पार्टी हाईकमान ने दोनों में सुलह करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी के लिए एक-एक साल के लिए गठित कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता का समय पूरा होने पर त्यागपत्र नहीं देने पर आठ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव ईओ को दिया। मगर दूसरे ही दिन एक और पक्ष तैयार हो गया जो उनके समर्थन में था। इनमें सात पार्षदों ने ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विश्वास के हस्ताक्षर का पत्र ईओ को सौंपा।
विज्ञापन

गुह मंत्री अमित शाह के आने के ठीक दो दिन पहले भाजपा के सभी 13 पार्षद होने पर बने गतिरोध पर भाजपा की गुटबाजी सामने आने पर भाजपा में हड़कंप मच गया है। भाजपा अखनूर में नुकसान के कारगर पर खड़ी नजर आ रही है। इस दोनों गुटों में गुप्त बैठकों का दौर शुरू हो गया। डोमकंट्राल पर खुद पूर्व विधायक राजीव शर्मा भी गतिरोध दूर करने के प्रयास में पार्षदों से बैठकें भी कीं। मगर अपने गुट से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने पर दोनों गुट अड़े हुए हैं, जबकि अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के पक्ष वाले गुट से पार्षद संजय सराफ और विरोध गुट से पूर्व चेयरमैन दीपेश सिंह और करण सिंह की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पार्टी हाईकमान गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की व्यस्तता के कारण अभी निर्णय नहीं ले पा रहा है। हालांकि कमेटी में बने गतिरोध से हाउस में मतदान के बीच ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार का अंतिम चयन होगा।

अखनूर भाजपा अध्यक्ष जगदीश भगत ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया शुरू होगी, जो हाईकमान की सहमति से होगी।
पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद दीपेश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन के लिए पार्टी हाईकमान ही अंतिम निर्णय लेगी, जिसपर सभी को मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed