फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

दलजीत सिंह ने की एलजी के सलाहकार से भेंट

विज्ञापन
poiltical
फारूक खान से बात करते दलजीत सिंह छिब
ज्यौड़ियां। किसान बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब ने मंगलवार को उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान से श्रीनगर कार्यालय में भेंट की। इस दौरान ज्यौड़ियां के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दलजीत सिंह ने कहा कि ज्यौड़ियां (रखढोक) को आईबी के अधीन लाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण मुद्दे का तुरंत निवारण और उसके प्रस्ताव में पहले की गलती को ठीक कर उसे जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने माननीय सलाहकार के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। सलाहकार से ठोस आश्वासन मिला है जोकि ज्यौड़ियां के लिये खुशखबरी है। संवाद
विज्ञापन

एलजी के सलाहकार को डीडीसी सदस्य ने सौंपा मांगपत्र
सांबा। डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर सोमवार को एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर से उनके कार्यालय श्रीनगर में भेंट की। उन्हें लोगों की समस्याओं से अवगत कराया व एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इसमें टोल प्लाजा को ठंडी खुई में न स्थापित करना शामिल है। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग की धारा-ए के अंतर्गत म्यूनिसिपल कमेटी क्षेत्र के अधीन पांच किलोमीटर तक टोल प्लाजा नहीं होता। ज्ञापन में यह भी मांग की कि सांबा में जो भावी निर्माण कार्यों के फंड उपलब्ध हुए हैं उनके लिए ठंडी खुई के पास जिला प्रशासन द्वारा खाली कराई गई 200 कनाल के करीब भूमि पर महिलाओं के लिए खेलो इंडिया के तहत जिला स्तर का खेल मैदान बनाया जाए। युवा खेल के अंतर्गत होस्टल निर्माण, जिला स्तर का स्वीमिंग पूल बनवाना इत्यादि शामिल है। शिल्पा दुबे ने गांव रतनपुर जाने वाले मार्ग, विजयपुर कोठी पंचायत में सड़क के पुनर्निर्माण का आग्रह किया। सलाहकार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को एलजी के समक्ष उठाया जाएगा व उचित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed