अखनूर। विधानसभा क्षेत्र रायपुर दोमाना की पंचायत मिश्रीवाला का शिष्टमंडल पूर्व सरपंच बच्चन सिंह व ओबीसी मोर्चा जिला जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष शमशेर कुमार प्रजापति के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मिला। इस दौरान मिश्रीवाला में खेल मैदान के निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
शाम लाल शर्मा ने जिला खेल विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र खेल मैदान के निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने के लिए कहा। यूथ एशियन गेम्स फेडरेशन की तरफ से अमृतसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप वॉलीबाल 2021 में स्वर्ण पदक विजेता स्वास्तिक मेहरा को पूर्व मंत्री ने समानित किया। प्रतिनिधि मंडल में पंच शाम मेहरा, विनय चंगोत्रा, जोगिंदर सिंह, पुुरुषोत्तम कुमार शामिल रहे। संवाद