अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने सोमवार को जल शक्ति और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें क्षेत्र में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली पर बात की। सुरेश शर्मा ने कहा कि चौकी चौरा और मैरा मेंदिरया में बिजली और पानी की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। एनआरडीडब्ल्यूपी और लैंग्वेशियग के तहत बनाई जा रही पानी की जितनी भी स्कीम पर काम चल रहा है जिस कंपनी या ठेकेदार को काम अलॉट हुआ है, काम तेजी से कराया जाए। जिस इलाके में लो वोल्टेज जैसी समस्या है, खंबे टूटे हैं, तारे ढीली हैं उनकी तुरंत मरम्मत की जाए। इस मौके पर उनके साथ एक्सईएन ब्रह्म ज्योति शर्मा, एईई राकेश चंदन, पीडीडी एईई शंकर सिंह मन्हास, अनुराधा शर्मा, आशु शर्मा, हरबंस लाल, बलदेव राज, बाबा दिता, रवि कुमार नायब अशोक कुमार, पंच बाबा काली, पूर्व रमेश लाल, राकेश शर्मा, इंजीनियर प्रदीप सिंह, विजय सलाथिया, भानु शर्मा, मलकीत सिंह बैठक में उपस्थित रहे। संवाद